आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

0

रमेश कनेश, बखतगढ़

आगामी त्योहारों भगोरिया, होली, रंग पंचमी और रोज़ा के मद्देनजर 20 फरवरी 2024 को थाना बखतगढ़ में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सोंडवा तहसीलदार हीरालाल एस्के और थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने की।

अधिकारियों ने भगोरिया को आदिवासी संस्कृति की पहचान बताते हुए इसे आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। उन्होंने ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सजग रहने, किसी भी अफवाह से बचने और त्वरित रूप से पुलिस को सूचना देने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में मथवाड़ व बखतगढ़ के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इनमें दिलीप पटेल, भलसिंह कनेश, पूर्व सरपंच कमलसिंह, सक्रिय सरपंच भगतगढ़, रमेश कनेश, जगला पटेल, चौकीदार अनिल प्रकाश और बूटा पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.