आलीराजपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिये पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरें जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री प्रियांशी भंवर ने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, को दिये जाएगें। जिन्होंने बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र, पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया हो वे इस पुरस्कार के पात्र होगें। ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2024 तक राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in. पर ऑनलाइन किये जा सकते है।

कल्याण संयोजक, जिला अलीराजपुर के पद रिक्त होने के चलते नए चयन हेतु

कैप्टन भू.र्पू नौ सैनिक श्री अजय शर्मा रतलाम ने बताया कि कल्याण संयोजक जिला अलीराजपुर का पद रिक्त होने के चलते नए संयोजक के चयन की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी। इस पद के चयन हेतु अलीराजपुर जिले के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रतलाम से 10 अगस्त 2024 तक संपर्क कर अधिक जानकारी तथा आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते है।