पारा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा मंडल पारा के इन 13 स्थान पर नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया जिसमें पेटलावद विधानसभा प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह अमलियार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वालसिंह मसानिया, मंडल महामंत्री अर्जुन बबेरिया, रोमीराज सेन, मंडल प्रभारी विजय चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष व मंडल सह प्रभारी ओंकारसिंह डामोर , युवा मोर्चा मडल अध्यक्ष सुनिल निनामा , वरिष्ठ नेता छितूसिंह मेडा ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप किराङे ,मंडल प्रकोष्ठ संयोजक दिलीप डावर , जनजाति मोर्चा मंडल मंत्री पप्पू डामोर व समस्त सरपंच व कार्यक्रता उपस्थित रहे।
