पारा। शनिवार को पुण्य सम्राट जयंत सेन सूरीश्वरजी मसा के प्रथम पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य नित्य सेन सूरीश्वरजी मसा का नगर में बेंड बाजो के साथ मंगल प्रवेश हुआ। इसके पूर्व आचार्य देवेश, मुनि मंडल एवं साध्वीजी मंडल ने निकटस्थ ग्राम खरडू बड़ी से विहार कर अल सुबह नगर प्रवेश किया।
