आलीराजपुर। मवेशियों को ढूंढने निकले पति-पत्नी की नाले में बहने से मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम को बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुलियावाड फलिया मथवाड में हुआ। जाहगिया पिता कच्चा अपनी पत्नी फुदली के साथ सोमवार शाम को गाय बैल ढूंढने के लिए निकले थे तभी नाले में पानी बढ़ गया। पति बहने लगा तो पत्नी उसे बचाने पानी में उतरी लेकिन वह भी बह गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। Post navigation आठ महीने पहले टूटा सेप्टी टैंक, फैल रही गंदगी, जिम्मेदार सीबीएमओ नहीं दे रहे ध्यान, ऑफिस में भी नहीं मिलते हैं पूर्व विधायक पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र