पारा। राष्ट्रीय मानवाधिकार एव महिला बाल विकास आयोग के बैनर तले भील सेवा संघ हॉस्टल झकेला और माध्यमिक स्कूल परिसर झकेला में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अभियान के दौरान संस्था की ओर से फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। बच्चों और स्कूल प्रबंधन ने मिलकर पौधों को सुरक्षित रूप से पेड़ में परिवर्तित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रमुख आशा अम्लियार और वेल्कू मेडा मैडम के साथ पूरा स्टाफ और बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे – संस्था के सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एम.एल. फुल पगार – प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार – प्रदेश उपाध्यक्ष पी.डी. रायपुरिया – जिला संगठन मंत्री प्रदीप पांडया – तहसील अध्यक्ष बी.एस. कटारा – महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गौरी कटारा – झाबुआ तहसील अध्यक्ष शकुंतला राठौर – जिला उपाध्यक्ष चंपा सिंगोड़ – जिला सचिव आशा आमलियार – डॉक्टर अशोक बलसोरा “एक पौधा मां के नाम” के स्लोगन के साथ इस अभियान को मूर्त रूप दिया गया, जिसमें सभी वर्गों ने समान रूप से भाग लिया। यह अभियान समाज में समानता और सहयोग का संदेश फैलाने में सफल रहा। राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर रविंद्र मिश्रा ने झाबुआ इकाई और मध्य प्रदेश टीम की प्रशंसा की और नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह पौधारोपण कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज में जागरूकता और समानता का भी संदेश देता है। सभी उपस्थित जनों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा। Post navigation वन मंत्री को ज्ञापन सौंप अतिथि शिक्षकों ने बताई समस्या पीएमसी ऑपरेटर अशोक कुमार वर्मा की सेवा समाप्त की