नानपुर की गोपाल गौशाला में 65वां पूर्णिमा महोत्सव संपन्न: भजनों के साथ गौ माता को खिलाया गो-मिष्ठान 

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में संचालित पंडित कमलकिशोर नागर के सान्निध्य में जिले की सबसे बड़ी गोपाल गौशाला में हरिसत्संग समिति खट्टाली द्वारा प्रति माह पूर्णिमा पर गो मिष्ठान व हरि चरी व सुंदर भजनों के साथ सहभोज का आयोजन भी किया जाता है । अभी तक प्रति माह अनुसार उक्त कार्यक्रम 65 पूर्णिमा महोत्सव के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में. जानकीलाल राठी दाहोद एवं दिनेश जी झंवर बाग एवं आजाद क्लब बाग के सदस्य गोपाल गौशाला में पधारे एवं गौ माता का दर्शन किया, गो मिष्ठान खिलाया और गौ माता की सेवा का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर हरि सत्संग समिति के गायक राजू भाई कोदे एवं दिनेश जी लड्डा अनेको सुंदर मधुर भजनों की प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम में हरि सत्संग के प्रमुख दिलीप धनराज परवाल, मदन जी महेश्वरी, दिनेश लड्डा , सुरेश परवाल रमेश परवाल संजय महेश्वरी, अनिल माहेश्वरी मुकेश मालानी , पंकज काबरा, मुकेश वर्मा, गोविंद लड्डा वेभव परवाल ऋषि मालानी राजेश थेपडीया, निलेश थेपडीया अलीराजपुर वरिष्ठ सीताराम दुलासाजी वाणी, महेंद्र सेठ संतोष, महेश्वरी मुकेश वाणी मनीष कुमार हीरालाल वाणी, योगेश वाणी। प्रवीण वर्मा निकात वाणी कान्हा, एवं गोपाल गौशाला के सभी सदस्य उपस्थित थे। अंत में आभार संतोष कुमार रामदास वाणी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.