दाहोद देलसर उकरड़ी रोड भट्टा फलिया में हल्की बारिश के बाद रातभर बिजली गुल, रहवासी परेशान

0

 भूपेंद्र चौहान, दाहोद

उकरड़ी रोड भट्टा फलिया क्षेत्र में देर रात करीब 3:00 बजे हल्की बूंदाबांदी और हवा चलने के बाद बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जो सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। पूरी रात बिजली बंद रहने से क्षेत्र के रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बारिश या हवा चलते ही बिजली चले जाना यहां आम बात बन चुकी है। रातभर अंधेरे में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे खास तौर पर परेशान रहे। गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं होने से लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हुईं। छेत्र वासियों में काफी आक्रोश है

रहवासियों ने बताया कि कई घरों से विद्युत मंडल को फोन कर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जाती हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आता।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बिजली व्यवस्था की नियमित और प्रभावी देखरेख की जाए, ताकि हल्की बारिश या हवा से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.