फिरोज खान, आलीराजपुर जिला पंचायत आलीराजपुर के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए 21 अगस्त को चुनाव होगा। सांसद बनने के बाद अनिता चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष चुनने के लिए तारीख तय कर दी है। अध्यक्ष पद के निर्वाचन के संचालन के प्रेक्षण के लिए मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर वर्मा को प्रेक्षक नियुक्त किया है। वे 20 और 21 अगस्त को आलीराजपुर में रहेंगे। Post navigation आलीराजपुर जिला पुलिस बल के तीन अधिकारी हुए सेवानिवृत्त कांग्रेस नेता महेश पटेल की चेतावनी-अगर अवैध शराब के भंडारण पर कार्रवाई नही हुई तो होगा उग्र आंदोलन किया जाएगा