उत्कृष्ट विद्यालय के भूतपूर्व छात्र नितिन पंचम सिंह चौहान का एमएस आर्थो रतलाम कालेज में चयन

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के भूतपूर्व छात्र नितिन पंचम सिंह चौहान का चयन एमएस आर्थो के तहत् शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में होने पर नितिन के पिता पंचम सिंह चौहान,माता पद्मावती चौहान,बहन शिवानी चौहान (डेंटल),उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,शाहिद शेख,रतनसिंह रावत,रमेश डावर, हेमेंद्र गुप्ता,आशीष सोनी,मनोज सोनी,शेखर सिंह कुशवाह,राजकुमार मारू, शिक्षिका शिवांगनी गौड़,सेवंता कनेश,शीतल मोहनिया आदि ने बधाई देते हुवे नितिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि नितिन की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की पढ़ाई नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में हुई। नितिन के पिता पंचम सिंह चौहान ने उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक व प्रभारी प्राचार्य के पद 18 वर्षों तक कार्य किया। नितिन ने नीट परीक्षा में मेरिट के आधार पर एमबीबीएस की पढ़ाई गजरा मेडिकल कालेज ग्वालियर से पूर्ण की। नितिन पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.