आलीराजपुर। ग्रीन सिटी क्लीन सिटी आलीराजपुर अभियान के तहत नगर के ब्राह्मण समाजजनों ने खंडवा-बड़ौदा मार्ग स्थित परशुराम वाटिका में रविवार को विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक समाज के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली ने बताया कि नगर को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर की सुरक्षित व रिक्त पड़ी ऐसी भूमि जिसका अन्य कोई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहा है उन स्थानों पर पौधारोपण करने की योजना सहयोग संस्था द्वारा बनाई गई है। इसी के तहत परशुराम वाटिका में उक्त पधारोपण किया गया है। नगर के पर्यावरण को और अधिक सुंदर बनाने के लिए इस प्रकार का काम हरीतिमा संवर्धन के माध्यम से किया जा रहा है। पंचोली ने बताया कि ग्रीन सिटी अभियान की योजना जब ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों को बताई गई तब पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ने इस संबंध में समाज जनों से चर्चा की और समाज के सदस्यों ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में पौधारोपण करने की सहमति दी। पश्चात परशुराम Post navigation माधुसिंह हाडा होंगे बरझर चौकी प्रभारी, भदोरिया को आलीराजपुर थाने में पदस्थ किया रेल लाओ संघर्ष समिति ने नवनिर्वाचित सांसद एवं वन मंत्री को ज्ञापन सौंप कर रेलवे और अन्य विकासमूलक मांग रखी, समस्या का निराकरण की मांग