आलीराजपुर। थाना कट्ठीवाड़ा में 23.7.2024 को रात्रि में मूखबीर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम कवछा स्कूल फलिया के पास खेत में बने सुने मकान में अवैध शराब संग्रहित कर रखी हुई हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर , मौके से हमराह बल के रवाना होकर ग्राम पहुंच स्कूल फलिया के पास बने खेत में पहुंचे जहां एक ओर पक्का मकान बना हुआ था जहां मकान का ताला लगा हुआ था मौके पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर की उपस्थिति में ताला तोड़ने का पंचनामा तैयार कर मकान में प्रवेश किया गया जो घर के अंदर अवैध शराब की कुल 1289 पेटियां पाई गई जिसमे 12187.56 लीटर कीमती शराब होकर करीब 51,65,600/- कि होना पाया जाने से उक्त अवैध शराब को मौके से जप्त कर वीडियोग्राफी की गई व अज्ञात मकान मालिक के विरुद्ध अपराध 34 (2)आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । Post navigation पूर्व विधायक पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की हजारों एकड़ जमीन पर खनन के लिए भाजपा सरकार ने कमर कसी, कांग्रेस इसके विरुद्ध करेगी महाआंदोलन