शान ठाकुर, पेटलावद 

ग्राम मोहकपुरा में रहने वाले आर्मी मैन भुरेसिंह का शव सतना जिले में बरामद हुआ है, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। 

मोहकमपुरा निवासी भुरेसिंह त्रिपुरा स्टेट रायफल अगरतला में आर्मी मैन के पद पर पदस्थ थे जो की 9 जून से छुट्‌टी पर निकले थे। उन्होंने अगरतला से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल तक का रिजर्वेशन कराया गया था। उन्हें 12 जून को भोपाल पहुंचना था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद वह अपने घर नही पहुचे। ऐसे में परिजनों द्वारा उन्हें ढूढने का प्रयास किया जा रहा था। ऐसे में आज खबर मिली कि सतना जिले में उक्त आर्मी मैन का शव बरामद हुआ है हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आर्मी मैन भुरेसिंह की मौत कैसे हुई। परिजन सतना जिले के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना की पुष्टि आर्मी मेन की पत्नी के द्वारा दुरभाष पर की गई है।