आलीराजपुर। जिले के मथवाड़ क्षेत्र के ग्राम खेरवाड़ा के रहने वाले एयरक्राफ़्ट मेंटेनेंस इंजीनियर विवेक भयडिया (विमान रख रखाव इंजीनियर) पिता श्री विजय भयडिया का एतिहाद एयरवेज़ इंजीनियरिंग में संयुक्त अरब अमीरात के लिए चयन हुआ है। विवेक ने मुम्बई से एयरक्राफ़्ट मेंटेनेंस में इंजीनियरिंग का कोर्स पूर्ण किया हैं।एतिहाद एयरवेज़ कंपनी में चयन होने के बाद कम्पनी के द्वारा थाईलैंड में 2 वर्ष एवं दुबई में 18 माह की ट्रेनिंग पूर्ण करवाई गई। ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद वर्तमान में अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात में पदस्थ किया गया है।विवेक भयडिया के ग्रह ग्राम खेरवाड़ा पहुँचने पर आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी अधिकारी संगठन (अजाक्स) के पदाधिकारियों ने उनके गांव पहुँच कर सहर्ष वक्त करते हुए विवेक भयडिया को फूलमालाओं एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कहा कि यह आदिवासी बहुल जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है,युवा लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई करते हैं तो उन्हें सफलता निश्चित मिलती हैं,यह काम विवेक ने कर के दिखा दिया है।अजाक्स जिला अध्यक्ष रतनसिंह रावत ने कहा कि यह जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।विवेक ने देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है।आकास जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि मुखे बहुत खुशी है कि मेरे स्टूडेंट का पुत्र विदेश में सेवा दे रहा है।जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,अजाक्स जिला अध्यक्ष रतनसिंह रावत, आकास जिला उपाध्यक्ष बहादुरसिंह रावत,जिला सचिव केरमसिंह चौहान, रमेश डावर, सरदारसिंह भयडिया,बूटासिंह खरत,शिवराजसिंह भयडिया, हुकमीचंद वर्मा एवं सेबू भयडिया आदि उपस्थित थे। Post navigation 50 पौधे लगाकर कराम सिंह मंडलोई (शिक्षक) ने मनाया अपना 25वां जन्मदिन,सेलेब्रेशन का अनूठा अंदाज़ आमजन के लिए बना प्रेरणा खरीफ फसलों में कंबल कीट से बचाव के उपाय बताए