अंतरवेलिया। झाबुआ–मेघनगर रोड पर बायो डिजल पेट्रोल पंप के सामने ट्रॉले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 3.45 बजे हुई। बाइक सवार लोगों की पहचान हो गई है। एक बाइक पर महेश पिता बच्चू उम्र 28, बच्चू पिता लुंजा मचार उम्र 45 और मीनाबाई पति थावरिया उम्र 38 तीनों निवासी बेड़ावली (मेघनगर) ग्राम ढेबर गए थे और अपने गांव लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे टैंकर जीजे 06 एयू 2842 ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चू और मीना बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक रिश्ते में देवर भाभी बताए जा रहे हैं।
