जितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया
ग्राम पंचायत आँतरवलिया के आँगनवाड़ी केंद्र में आज बच्चों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आँगनवाड़ी से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर चुके बच्चों को आगामी प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।
